ईरान के राष्ट्रपति ने क्षेत्रीय समस्याओं को साम्राज्यवादी शक्तियों के हस्तक्षेप का परिणाम बताया है। राष्ट्रपति डाक्टर महमूद अहमदी नेजाद ने तेहरान में मलेशिया की "पास पार्टी" के नेता से भेंट में कहा कि साम्राज्यवादी शक्तियों के हस्तक्षेप के कारण ही इस क्षेत्र के कुछ देशों को समस्याओं का सामना है। उन्होंने कहा कि इन देशों की समस्याओं का समाधान देशों के भीतर आपसी सोच-विचार से हो सकता है। राष्ट्रपति डाक्टर महमूद अहमदी नेजाद ने कहा कि खेद की बात की है कि क्षेत्र की कुछ सरकारें क्षेत्र के दूसरे देशों के आंतरिक मामलों को हवा दे रही हैं और सशस्त्र गुटों को पैसा एवं हथियार दे रही हैं। उन्होंने कहा कि ये सरकारें इसी प्रकार अपने संचार माध्यमों से दूसरे देशों के आंतरिक मतभेंदों को बढ़ाने का काम भी ले रही हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान समस्त देशों और मनुष्यों के लिए स्वतंत्रता, प्रेम, दया और न्याय चाहता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के हस्तक्षेप से दूसरे देशों के आंतरिक मामलों का समाधान नहीं हो सकता। मलेशिया की पार्टी के प्रमुख ने भी इस भेंट में इस्लामी देशों के आंतरिक मामलों में विदेशी हस्तक्षेप के विरोध पर बल दिया। ........166
8 फ़रवरी 2012 - 20:30
समाचार कोड: 295691
ईरान के राष्ट्रपति ने क्षेत्रीय समस्याओं को साम्राज्यवादी शक्तियों के हस्तक्षेप का परिणाम बताया है...